Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपाईयो ने मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर किया मंथन

भाजपाईयो ने मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर किया मंथन

  • पदाधिकारियों की बैठक में पदों के बारे में दी गई मंडल अध्यक्षों को जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी में जिला, महानगर और मंडल अध्यक्षों के चयन के बाद अब मंडल कार्यकारिणी गठन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी द्वारा जिले में मंडल कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।
इसी क्रम में जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पवन कसौधन, जिला प्रवासी व अध्यक्षता अनिरूद्ध निषाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की।
बैठक में मंडल स्तर पर गठित की जा रही नई कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पवन कसौधन ने बताया कि कि हर मंडल की कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 मीडिया व सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंडल टीम में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित वर्गों को दिया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सक्रिय सदस्यता रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। जिलाप्रवासी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रियता पर आधारित है और यही मूलमंत्र नए गठन में भी अपनाया जाएगा। मंडल कार्यकारिणी का स्वरूप क्या हो इस पर चर्चा करने के बाद अब मंडल अध्यक्ष कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
बैठक का संचालन कौशलेश सिंह दीपू ने किया और इस अवसर पर भाजपा महामंत्री गणेश पांडेय , दीपू सिंह, मनोज मिश्र प्यासी बाबा, जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, रामशंकर पांडेय, भगवान दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments