April 26, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए माहौल बनाएगी भाजपा, कार्यकर्ता लोगों को गिनाएंगे फायदे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी देश में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए माहौल बना रही है। जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के फायदे गिना रहे हैं। इसीक्रम जिला कार्यालय पर प्रबुद्धजन समागम किया गया।
समागम के मुख्य रामललित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष, अध्यक्षता ज्ञानेंद्र मिश्रा और संचालन हैप्पी राय ने किया।
समागम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामललित चौधरी ने कहा कि एक देश एक चुनाव का उद्देश्य भारत में चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और अधिक कुशल बनाना है। इसके तहत देश में एक ही समय पर लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव कराने की बात कही गई है।
श्री चौधरी ने कहा कि एक देश एक चुनाव से चुनावी प्रक्रिया में सुधार हो सकता है, जिससे सरकारी तंत्र अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सके और देश पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप मणि मिश्रा ने कहा कि यह प्रस्ताव लोकतांत्रिक दक्षता को बढ़ावा देने के लिए है, जिससे सरकारें अधिक स्थिर और प्रभावी ढंग से काम कर सकें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव राजेश प्रकाश मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा, नगर संयोजक ई. अरुण गुप्ता, नगराध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा, कन्हैया वर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।