Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

उतरौला,बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा) थाना कोतवाली उतरौला अंतर्गत जनसेवा हॉस्पिटल के निकट ट्रक के चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर मौत ,दो लोग गम्भीर रूप से घायल सी एच सी उतरौला में भर्ती कराया गया है । थाना गेंडास बुजुर्ग के ग्राम बड़हरी निवासी राधेश्याम पटवा पुत्र शत्रोहन प्रसाद उम्र 55 वर्ष घरेलू कार्य से उतरौला बाजार आए थे ,घर वापस जाते समय उतरौला ,बलरामपुर मार्ग पर जनसेवा हॉस्पिटल के निकट तेजी गति से पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार साइकिल सवार को ठोकर मारा जिससे राधेश्याम की मौके पर मौत हो गई वही दो अन्य सायकिल सवार घायल हो गए त्रिलोकी पुत्र कल्पनाथ ,55 वर्ष ,इसराइल पुत्र इस्माइल 56 वर्ष को सी एच सी उतरौला में भर्ती कराया गया है ।प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया व चालक को हिरासत में लेकर मृतक राधेश्याम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments