Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल गोरखपुर के चार दिनी दौरे पर

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल गोरखपुर के चार दिनी दौरे पर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल गुरुवार को चार दिनी दौरे पर आ रहे हैं। राज्यपाल श्री शुक्ल 27 फरवरी को गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्राप्त विवरण के अनुसार श्री शुक्ल 27 फरवरी को पूर्वाह्न 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और जंगल रामगढ़ स्थित बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे और शाम को एक क्लब एंड रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
शुक्रवार 28 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे शहर के इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स, बक्शीपुर में ‘पर्यावरण एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। फिर सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 125वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।
शनिवार 01 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे राजपाल श्री शुक्ल बाबा राघव दास कॉलेज, बरहज, देवरिया के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 2 मार्च को सुबह 9:15 बजे लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे गोरखपुर क्लब में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित बसंती मेला-2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments