Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorized"दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत पर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने...

“दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत पर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मनाया जश्न”

बहराइच (राष्ट्र के परम्परा)। दिल्ली और मिल्कीपुर उप चुनाव जीतने पर पयागपुर बस स्टैंड चौराहे पर भाजपाइयों ने विधायक सुभाष त्रिपाठी और विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में गोले तमाशे दाग कर कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।
मालुम हो कि शनिवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा था, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ होता जा रहा था। केजरीवाल मनीष सिसोदिया सहित आप के बड़े नेताओं की बुरी तरह से हार और दिल्ली में आपकी सरकार के पतन की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे चमकने लगे बही दूसरी और प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी अयोध्या संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु प्रसाद की शानदार जीत की खबर लगते ही भाजपायों ने खुशी मनाना शुरू कर दिया। शनिवार अपराह्न पयागपुर बस स्टैंड चौराहे पर भाजपाइयों की भारी भीड़ जीत की खुशियां मनाने के लिए जमा हो गयी। और विधायक सुभाष त्रिपाठी और विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी का काफिला पयागपुर पहुंचा कार्यकर्ता मोदी योगी सुभाष त्रिपाठी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाया गया!
इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ल, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रखर सिंह प्रखर सिंह, संजय सिंह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरिओम रस्तोगीप्रदीप त्रिपाठी और छोटू त्रिपाठी हिमांशु सिंह शिवम कपीश सिंह, देवेंद्र मोहन त्रिपाठी आनंद शुक्ला मुन्ना शुक्ला संतोष कुमार गुप्ता पुंडरीक शुक्ला सभासद मुकेश शर्मा सत्येंद्र त्रिपाठी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments