Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने की चकबन्दी कार्यों की समीक्षा

डीएम ने की चकबन्दी कार्यों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित चकबन्दी प्राधिकारियों को प्रत्येक माह कार्ययोजना के अनुरुप चकबन्दी कार्य पूर्ण किये जाने तथा चकबन्दी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अजय प्रकाश दीक्षित बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, कमलेश कुमार शर्मा चकबन्दी अधिकारी खलीलाबाद, संजय कुमार सिंह गौतम चकबन्दी अधिकारी मेहदावल, किसलय किशोर द्विवेदी चकबन्दी अधिकारी धनघटा प्रथम, उमेश चन्द्र पाण्डेय चकबन्दी अधिकारी धनघटा द्वितीय, कृष्ण कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी मेहदावल, जितेन्द्र कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, ओम प्रकाश गुप्ता सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, इन्द्रजीत यादव सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, रामदरश सहायक चकबन्दी अधिकारी धनघटा, अवधेश कुमार सहायक चकबन्दी अधिकारी नाथनगर, अजय कुमार श्रीवास्तव सहायक चकबन्दी अधिकारी खलीलाबाद, आशुतोष नायक सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं श्रीमती उदिता पाण्डेय सहायक चकबन्दी अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments