Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorizedसहकारी गन्ना समिति चुनाव संपन्न दान बहादुर अध्यक्ष व उदय प्रताप उपाध्यक्ष...

सहकारी गन्ना समिति चुनाव संपन्न दान बहादुर अध्यक्ष व उदय प्रताप उपाध्यक्ष चुने गए

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भाटपार रानी- सहकारी गन्ना समिति पर आज संपन्न हुए समिति के चुनाव में श्री दानबहादुर सिंह अध्यक्ष तथा श्री उदय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए।केन यूनियन के अध्यक्ष के चुनाव में दान बहादुर सिंह के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव उदय प्रताप सिंह ने किया तथा अनुमोदन बासमती देवी ने किया। वहीं दान बहादुर सिंह व उदय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इससे पूर्व हुए संचालक मंडल के चुनाव में क्षेत्र खामपार से दान बहादुर सिंह क्षेत्र बहियारी बघेल से उदय प्रताप सिंह, क्षेत्र सरयाँ से बासमती देवी, रघुनाथपुर से रुदल व टीकमपार से लालबाबू यादव निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित हुए थे तथा इस चुनाव में जय प्रकाश तिवारी सरकार द्वारा नामित डायरेक्टर उपस्थित रहे।चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजीव गुप्ता व सहायक निर्वाचन अधिकारी मो नसीम के देख रेख में यह चुनाव संपन्न हुआ। इनके निर्विरोध चुने जाने पर स्थानीय विधायक सभाकुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश चंद्र तिवारी, भाजपा जि०अ० भूपेंद्र सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही, गन्ना किसान संस्थान उ०प्र० के उपाध्यक्ष नीरज शाही , भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, भाजपा नेता अश्वनी कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष विश्वंभर पाण्डेय, सुरेश तिवारी, विनोद सिंह, आनंद, पियूष उपाध्याय, इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर श्सधीर सिंह, भोला सिंह, सतीश सिंह, प्रधान गया सिंह, अरुण कुमार सिंह, अवध बिहारी तिवारी, बृजकिशोर कुशवाहा, रमेश सिंह आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments