Monday, December 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबाढ़ के चंगुल में बाढ़ नियंत्रण केंद्र

बाढ़ के चंगुल में बाढ़ नियंत्रण केंद्र

विशाल टाकीज़ में स्थानांतरित किया गया बाढ़ नियंत्रण केंद्र

उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) बाढ का पानी तहसीलों व ब्लाकों में घुसने पर प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का स्थानांतरण विशाल टाकीज़ में कर दिया है। इस केन्द्र पर जिले से आये बाढ़ राहत सामग्री का वितरण बाढ प्रभावित क्षेत्रों में किया जा रहा है। उधर लेखपालों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने संग्रह विभाग व विकास विभाग के कर्मचारियों को बाढ़ राहत में लगा दिया है।
एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बाढ पीड़ितों के लिए जिले से आई बाढ़ राहत किट का वितरण ग्राम प्रधानों व कर्मचारियों के सहयोग से कराया जा रहा है। अब तक 52015 बाढ राहत किटों का वितरण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया गया है।‌

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments