गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)14 अक्टुबर.. गुलरिहा थाना क्षेत्र मे 02 अप्रैल 2021 को बृजेश सिंह पुत्र स्व0 गुप्तेश्वर सिंह निवासी नरायणपुर थाना गुलरिहा गोरखपुर की बदमाशो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/21 धारा 147, 148, 149, 302, 120 बी भादवि के शूटर राजवीर सिंह उर्फ मलक सिंह उर्फ राजू उर्फ शालू पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी दविन्दर नगर, तरन तारन रोड थाना सुल्तानविन्द जिला अमृतसर पंजाब हाल मुकाम ग्राम पहाड़पुर थाना कोतवाली सदर जिला लखीमपुर खीरी 2. सतनाम सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह उर्फ छिद्दू पुत्र फुलवन्त सिंह निवासी दविन्दर नगर, तरन तारन रोड, थाना सुल्तानविन्द जिला अमृतसर पंजाब हाल पता टिप्पन पूरवा थाना कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी जो बरेली जिला कारागार से पीसीआर पर लाकर आलाकत्ल बरामद कराया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/2022, धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम राजवीर सिंह उर्फ मलक सिंह उर्फ राजू उर्फ शालू पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी दविन्दर नगर, तरन तारन रोड थाना सुल्तानविन्द जिला अमृतसर पंजाब हाल मुकाम ग्राम पहाड़पुर थाना कोतवाली सदर जिला लखीमपुर खीरी व कायमी मु0अ0सं0-53/2022, धारा-3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम सतनाम सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह उर्फ छिद्दू पुत्र फुलवन्त सिंह निवासी दविन्दर नगर, तरन तारन रोड, थाना सुल्तानविन्द जिला अमृतसर पंजाब हाल पता टिप्पन पूरवा थाना कोतवाली जिला लखीमपुर खीरी पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है तथा विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। अभियुक्तगण 1 बहादुर चौहान पुत्र सरजू चौहान निवासी जंगल औराही थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर 2 जितेन्द्र सिंह पुत्र जोखन सिंह निवासी जडार थाना पनियरा जनपद महराजगंज के विरूद्ध एनएसए की कार्यवाही की जा चुकी है । अभियुक्त राजवीर सिंह उर्फ मलक सिंह उर्फ राजू उर्फ शालू पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी दविन्दर नगर, तरन तारन रोड थाना सुल्तानविन्द जिला अमृतसर,पंजाब राज्य हाल मुकाम ग्राम पहाडाबेहड थाना कोतवाली सदर जिला लखीमपुर खीरी के विरुद्ध आज जिलाधिकारी के द्वारा एनएसए (NSA) के तहत निरुद्ध किया गया।
संवाददाता गोरखपुर…
More Stories
संस्कृत पढ़ने गया विनय बना खूनी!
मोहर्रम का मातमी जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न, दुलदुल घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र
एक की मौत, दो गंभीर घायल हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, इलाके में मचा हड़कंप