Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्वनाथ त्रिपाठी के 18 वे स्मृति पर राम कथा का अयोजन

विश्वनाथ त्रिपाठी के 18 वे स्मृति पर राम कथा का अयोजन

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व विश्वनाथ त्रिपाठी के 18 वे स्मृति पर भव्य संगीतमय राम कथा एवं जनपद स्तरीय छात्रों व छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 16, 17 एवं 18 अक्टूबर को किया जायेगा।
इस श्रीराम कथा में झांसी, अयोध्या एवं दूर-दूर से संत महात्मा अपने संगीतमय कथा से श्रोताओं व पूरे वातावरण को राममय करने के लिए उपस्थित होंगे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरहज विधायक दीपक मिश्रा तथा देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहेंगे ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक अरविंद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे विश्वनाथ त्रिपाठी के याद में प्रत्येक वर्ष विद्यालय में हर्ष उल्लास के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है इसमें सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कृत भी किया जाता है। विश्वनाथ त्रिपाठी, इंदिरा गांधी, एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा संत विनोबा भावे एवं बाबा राघव दास के सहयोगी रहे जिसके लिए बरहज ही नहीं अपितु पूरे भारत में विश्वनाथ त्रिपाठी का नाम बड़े गौरव के साथ लिया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments