
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका गौरा बरहज बाजार में करवा चौथ में महिलाओं द्वारा खरीददारी के लिए काफी भीड़ रही। कहि कहि तो खरीदारी करने के लिए दुकानों पर महिलाओं की लंबी कतारे लगी रही, एक तरफ जहां सरयू व राप्ती नदी में उफान से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं, वही करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक दिखी, दुकानों पर करवा चौथ व्रत सम्बन्धित सामानों का सजावट देखते बन रहा था,करवा चौथ के सामानों की खरीदारी को लेकर बाजारों में जमघट लगी रही। पुराणों की माने तो महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस