Thursday, February 19, 2026
Homeमहाराष्ट्रघाटकोपर होर्डिग मामले में लोहमार्ग पुलिस भी उतनी ही जिम्मेदार है

घाटकोपर होर्डिग मामले में लोहमार्ग पुलिस भी उतनी ही जिम्मेदार है

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने की महाराष्ट्र सरकार से कार्यवाही की मांग की

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l घाटकोपर होर्डिंग मामले में लोहमार्ग पुलिस भी समान रूप से जिम्मेदार है और मुंबई पुलिस ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाय, यह मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस आयुक्त से की हैं। लोहमार्ग पुलिस ने किराया लेकर अनुमति देने से उनकी जिम्मेदारी अधिक हैं।
घाटकोपर होर्डिग मामले में निर्दोष लोगों की जान गई है। पुलिस ने विज्ञापन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अनिल गलगली के अनुसार 4 विशाल होर्डिग और एक पेट्रोल पंप शुरू हो गया है। रेलवे पुलिस से अनुमति मिल गई लेकिन मनपा प्रशासन से अनुमति नहीं लिया गया था, लेकिन मनपा द्वारा पिछले साल इस होर्डिग मामले में कार्रवाई के लिए लिखित पत्र भेजा गया था। मुंबई में मनपा 40 बाई 40 की होर्डिंग की अनुमति देती है लेकिन यहां आकार 120 बाई 120 था। 7 दिसंबर 2021 को लोहमार्ग पुलिस ने इगो मीडिया कंपनी को ठेका दिया था। मामले की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, यह मांग अनिल गलगली ने की है। मुंबई में रेलवे, एमएमआरडीए, बीपीटी, म्हाडा, एमएसआरडीसी द्वारा होर्डिंग लगाते समय मनपा की अनुमति लेना जरूरी है। फिलहाल सभी होर्डिंग्स का सुरक्षा ऑडिट होना चाहिए, यह मांग अनिल गलगली की है। घाटकोपर होर्डिग मामले में मुंबई पुलिस, मनपा, एनडीआरएफ और मुंबई फायर टीम सक्रिय रूप से बचाव अभियान चला रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments