Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्यारे पिता व उसके दो पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारे पिता व उसके दो पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने का है आरोप

अवैध सम्बन्ध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी के बलिया जिले की खबर, जहां रसड़ा पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सिंगही चट्टी पर बने मकान के बाहर से पिता व उसके दो पुत्र को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार सिंह पुत्र राजनाथ सिंह व उनके पुत्र तरूण सिंह एवं दिव्य प्रताप सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना रसड़ा जपनद बलिया के रहने वाले है। आपको बता दे कि 28 अप्रैल 2024 को जयकृष्ण सिंह पुत्र स्व जनक सिंह ने थाना रसड़ा में तहरीर दिया था कि, उनकी बहन रिंकू सिंह का अपने पति मनोज सिंह से कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। 24 अप्रैल 2024 को मनोज सिंह परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मेरी बहन की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से हम लोगों को बिना बताए 25 अप्रैल 2024 को गाजीपुर में उसका दाह संस्कार कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सिंगही चट्टी पर बने मकान के बाहर से पिता एवं उनके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। इस बाबत रसड़ा सीओ मोहम्मद फहीम ने बताया कि मृतका के पति मनोज सिंह का किसी के साथ अवैध संबंध था, इसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। जीसको लेकर मनोज सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर बिना ससुराली जनों को बताएं अपने दोनों पुत्रों के साथ दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय भेजा गया। आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments