Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचेकिंग के दौरान 30 पेटी अंग्रेजी व एक चार पहिया के साथ...

चेकिंग के दौरान 30 पेटी अंग्रेजी व एक चार पहिया के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी के निर्देशन में मंगलवार को बनकटा पुलिस द्वारा एक चार पहिया वाहन सहित कुल 30 पेटी ऑफिसर चॉइस अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक को गिरफ्तार करते हुए मुकामी थाने पर अपराध संख्या 79/24 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत एक ज्ञात सहित एक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक जिले के बनकटा पुलिस को क्षेत्र के ग्राम सुंदरपार में उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर चेकिंग अभियान के दौरान सुन्दरपार मुख्य मार्ग के पास से रितेश कुमार पुत्र उमेश निवासी जगतपुर लकड़ी नबीगंज वसंतपुर जिला सिवान (बिहार) उम्र करीब 28 वर्ष को 30 पेटी ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी अवैध शराब व चार पहिया वाहन सहित शराब व वाहन को बरामद कियाl प्रत्येक पेटी में 48 पाउच 180 एमएल कुल 259.2 लीटर शराब बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, उप निरीक्षक अनिल कुमार राय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आलोक रंजन सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद प्रजापति, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, नामवर यादव, आशीष सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments