Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा पदाधिकारी घोषित

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा पदाधिकारी घोषित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह के सहमति से सलेमपुर विधानसभा के निवासी रत्नेश मिश्र को जिला शोध प्रमुख एवं अशोक तिवारी को मण्डल अध्यक्ष सलेमपुर नियुक्त किया। सोमवार को जारी सूची में कृष्णानंद सिंह रिंकू को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।सलेमपुर के अशोक तिवारी ने इससे पहले भाजपा मंडल सलेमपुर में महामंत्री के दायित्व का निर्वहन किया था।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है मैं उसपर पूरे ईमानदारी से बेहतर करने का प्रयास करूंगा।आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी जो भी कार्य देगी उसको भलीभांति तरीके से पूर्ण करूँगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा, सांसद बांसगांव कमलेश पासवान,राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन के अलावा पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,बृजेश उपाध्याय,जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव,अनूप मिश्रा,उमाकांत मिश्रा, रामाकांत मिश्रा, शिवाकांत तिवारी,अभय तिवारी,बलबीर सिंह दादा,राजन तिवारी,धर्मराज पाण्डेय,पंकज पासवान,अनिल ठाकुर आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments