Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश3 गौ तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल

3 गौ तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना अंतर्गत ग्राम फुलवरिया पांडेय के समीप गुरूवार को पिकप से पांच पशु ले जा रहे 2 तस्करों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। जबकि तीन पशु तस्कर पुलिस के नजरों से बचकर फरार हो गए थे। फरार चल रहे तीन पशु तस्कर करन पुत्र विक्रम प्रसाद, संगम पुत्र सीताराम, ऋषिकेश पुत्र रामलाल को मुखबिर की सूचना पर चकरा उपाध्याय से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
इस संबंध में पूछे जाने पर उपनिरीक्षक अवधेश यादव ने बताया की मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर गौ वध अधिनियम के तहत अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments