Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedकोतवाल ने लिया दुर्गेश्वर नाथ मंदिर का जायजा

कोतवाल ने लिया दुर्गेश्वर नाथ मंदिर का जायजा

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए अधीनस्थ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर कोतवाल उमेश बाजपेई ने स्थानीय लोगो के साथ दुर्गेश्वर नाथ मंदिर मझौली राज के परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थली में से एक दुर्गेश्वर नाथ मंदिर जो की भगवान शिव का मंदिर है । इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है । लोक कथाओं के अनुसार इस मंदिर में अस्वस्थामा आते है और भगवान शिव की पूजा करते है । इस मंदिर का जीर्णोद्वार दिवंगत संत बंगाली बाबा के अथक प्रयासों से हुआ आज इस मंदिर के वर्तमान महंत जगरनाथ दास है । महा शिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर में भभ्य मेले का आयोजन होता है । लाखो की संख्या में भक्त शिवरात्रि मेले में आते है और भगवान शिव की आराधना पूजा पाठ करते है । मेले से पूर्व मेले की तैयारिया चल रही है । जिसमे सुरक्षा और पार्किंग श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए कार्य किया जा रहा है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments