Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्वांचल विकास निधि से एक करोड़ पचास लाख की लागत कार्य कराए...

पूर्वांचल विकास निधि से एक करोड़ पचास लाख की लागत कार्य कराए जायेंगे

11लाख की लागत से नगर पंचायत सिकन्दरपुर में दिए 250 केबीए का विधुत ट्रांसफार्मर

सिकंदरपुर बलिया( राष्ट्र की परम्परा) विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के विकास को गति देते हुए समाज वादी पार्टी कार्यालय पर एक करोड़ पचास लाख रुपए के कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया।क्षेत्र के गदमलपुर, सकलपुरा, मुडेरा, करसी,हरनतार, बनहरा,बसारिखपुर,सिवान कला गावो में सड़क एवम किकोड़ा गांव के सामने पन्दह रजवाहा पर पुल का निमार्ण कार्यों का शिलान्यास विधायक द्वारा सपा कार्यालय पर किया गया। पूर्वांचल विकास निधि से एक करोड़ पचास लाख की लागत ये कार्य कराए जायेंगे! शुक्रवार को ही विधायक जियाउद्दीन रिजवी द्वारा नगर पंचायत के मुहल्ला गांधी में विधायक निधि से 11लाख रूपए की लागत से 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए मो०रिजवी ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरा लक्ष्य है।किंतु भाजपा सरकार को विकास कार्यों से कोई रुचि नहीं है। यह सरकार सिर्फ नफरत फैलाना ही अपना विकास मानती हैं।इस सरकार में भ्रष्टाचार का चारो तरफ बोल बाला है।ऊपर से नीचे तक सरकार के लोग धन उगाही में लगे हुए हैं देश पर कर्ज विगत 10 वर्षो में तीन गुना बढ़ गया है इस मौके पर डॉ मदन राय,रामजी यादव,भीष्म यादव, खुर्शीद आलम,हृदय यादव,देवनारान यादव,बबलू सिंह धनंजय सिंह, सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments