Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बरहज डाक बंगले पर लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा बैठक कराई गई, जिसमें उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं,बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक एवं पदाधिकारी को बताया गया कि आप सभी को गांव-गांव घर-घर जाकर सरकार के द्वारा चलाए गए तमाम योजनाओं के तहत लाभान्वित हुए लाभार्थियों से मिलना है, जिससे पता चल सके की सरकार के द्वारा चलाए गए अभियानों के तहत सभी को लाभ मिला है कि नहीं। अगर नहीं मिला तो किन कारणों से नहीं मिला उसकी भी जानकारी इकट्ठा कर सूची बनाकर क्षेत्र के पदाधिकारी एवं अधिकारियों को अवगत कराना है जिससे हर गांव के प्रत्येक घर लाभान्वित हो सके।इन सभी विषयों पर तैयारी बैठक की गई। इस बैठक के दौरान मंडल के प्रभारी नीरज शाही,मंडल अध्यक्ष राम जोखन निषाद,भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन,हिमांशु सिंह,शक्ति प्रताप सिंह,धीरेंद्र तिवारी,हेमंत चौहान,राम केवल चौहान,विपिन राय,जगदीश पांडे,शैलेंद्र सिंह,सुभाष यादव,रामधुरी गौड़,पंकज सिंह,संजय पासवान,राकेश कुमार मिश्रा,बलवंत सिंह,जितेंद्र तिवारी,श्रीप्रकाश पाल आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments