Friday, March 20, 2026
Homeमहाराष्ट्रसरकारी कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का गिफ्ट

सरकारी कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का गिफ्ट

वर्ष 2024 में पूरे 24 दिन मिलेगा आराम

महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2024 में पूरे 24 दिन तक की छुट्टी देने का निर्णय लिया है। बता दें कि हर कर्मचारी में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि
अगले साल कितनी और कब सार्वजनिक छुट्टियाँ मिलेंगी। यहां तक ​​कि स्कूल-कॉलेज के छात्रों से लेकर सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, बैंक कर्मचारी तक की नजरें छुट्टियों की लिस्ट पर टिकी हुई हैं। 2023 के अंत में लगभग डेढ़ महीने शेष रहते हुए राज्य सरकार ने, अगले वर्ष के लिए सार्वजनिक छुट्टियों की सूची की घोषणा की है। सरकारी कर्मचारियों को अगले साल कुल 24 सार्वजनिक छुट्टियां मिलेंगी।
2024 में सार्वजनिक छुट्टियों की पूरी सूची इस प्रकार से है।

  1. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी, शुक्रवार
  2. छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती – 19 फरवरी, सोमवार
  3. महाशिवरात्रि – 8 मार्च, शुक्रवार
  4. होली – 25 मार्च, सोमवार
  5. गुड फ्राइडे – 29 मार्च, शुक्रवार
  6. गुड़ीपड़वा – 9 अप्रैल, मंगलवार
  7. रमज़ान ईद – 11 अप्रैल, गुरुवार
  8. डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती – 14 अप्रैल, रविवार
  9. राम नवमी – 17 अप्रैल, बुधवार
  10. महावीर जयंती – 21 अप्रैल, रविवार
  11. महाराष्ट्र दिवस – 1 मई, बुधवार
  12. बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई, गुरुवार
  13. बकरीद (ईद उल अजहा) – 17 जून, सोमवार
  14. मुहर्रम – 17 जुलाई, बुधवार
  15. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, गुरूवार
  16. पारसी नववर्ष दिवस – 15 अगस्त, गुरूवार
  17. गणेश चतुर्थी – 7 सितंबर, शनिवार
  18. ईद-ए-मिलाद – 16 सितंबर, सोमवार
  19. महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, बुधवार
  20. दशहरा – 12 अक्टूबर, शनिवार
  21. दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) – 1 नवंबर, शुक्रवार
  22. दिवाली (बालिप्रतिपदा) – 2 नवंबर, शनिवार
  23. गुरु नानक जयंती – 25 नवंबर, शुक्रवार
  24. क्रिसमस – 25 दिसंबर, बुधवार।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments