Wednesday, February 4, 2026
HomeUncategorizedमानखुर्द  पुलिस थाने पर 25 सितंबर को जन सेवा फाउंडेशन करेगा आंदोलन

मानखुर्द  पुलिस थाने पर 25 सितंबर को जन सेवा फाउंडेशन करेगा आंदोलन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मानखुर्द  पुलिस थाने के अधिकारियों के खिलाफ जयराम सेवा फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष राजाराम जायसवाल द्वारा 25 सितंबर दोपहर 1 बजे आंदोलन करने की घोषणा जयराम फाउंडेशन ने की है। जयराम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजाराम जायसवाल ने बताया कि मानखुर्द  पुलिस थाने के अधिकारियो ने 7 जुलाई 2023 रात को माया चव्हाण  और उसकी 60 साल मां को पुलिस थाने में 3:30 बजे रात तक रोककर,  नितेश आंबेडकर के द्वारा 45000 रुपए का वसूलने के खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी पुलिस उप निरीक्षक संतोष चौधरी व दलाल नितेश अंबेडकर के ऊपर अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जयराम सेवा फाउंडेशन ने 29 अगस्त 2023 को उच्च अधिकारियों से माया चव्हाण  नाम की लड़की को न्याय दिलाने की मांग की थी,उसके बाद भी उसे महिला को न्याय नहीं मिला । इसलिए जयराम सेवा फाउंडेशन ने आंदोलन करने का पत्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महासंचालक, पुलिस आयुक्त को आंदोलन का पत्र दे दिया है।  इस पत्र में मुख्य मांग पुलिस उपनिरीक्षक संतोष जोधड़े व नितेश आंंबेडकर  पर महिला से वसूली करने का मामला दर्ज करने का है।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments