Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनजान बिमारी से ग्रसित गाय के भ्रमण से पशुपालक भयभीत

अनजान बिमारी से ग्रसित गाय के भ्रमण से पशुपालक भयभीत

क्षेत्र में घूम रही गाय के पूरे शरीर पर जगह-जगह गांठें पड़ चुकी है। जिसमें सड़न के साथ कीड़े भी पड़ चुके हैं।

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुर क्षेत्र में इन दिनों एक लावारिस बीमार गाय घूम रही है। जिसे देखकर क्षेत्र के पशुपालकों में यह भय बना हुआ है। कि यह बीमारी कहीं हमारे पशुओं को न हो जाए जिसे देखते ही सभी लोग बीमार गाय को भगाने लगते हैं। बताते चलें कि बीमार गाय के पूरे शरीर पर छोटी-छोटी गांठें काफी संख्या में मौजूद हैं। वह गांठें बड़े होने के बाद सड़न का रुप ले रहा है। वही गाय के गर्दन पर मौजूद कुछ गांठें सड रही है। जिससे गाय तड़पने के साथ जोर जोर से चिल्लाती है उसके चिल्लाने से यह प्रतीत हो रहा है कि साड़ी गांठों में शायद कीड़े भी पड़ चुके हैं। जिससे वह चिल्लाती है। कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गौ सेवा का दावा करने वाले सेवकों, एनजीओ, संस्थानो, का कहीं कुछ पता नहीं है। लोग सिर्फ हवा हवाई बातें कर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। ग्रामीणो की मांग है कि जिम्मेदार एवं पशु विभाग के लोग बीमार गाय का इलाज समय से करवाये जिससे गाय की बीमारी किसी और पशु को न हो सके। इस संदर्भ में जानकारी हेतु पशु चिकित्साधिकारी रतनपुर के मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया गया परन्तु उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments