Thursday, April 23, 2026
Homeमहाराष्ट्रसाकीनाका का खैरानी रोड, दुर्घटना का सबब बन सकता

साकीनाका का खैरानी रोड, दुर्घटना का सबब बन सकता

वारदान गली मे गटर के तीन मेनहोल खुले जनता की जान खतरे में , मनपा प्रशासन निष्क्रिय

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुम्बई की सड़कों पर एक भी गड्ढे नहीं दिखेंगे ऐसा दावा करने वाली शिंदे सरकार की पोल सड़कों पर खुले मेनहोल खोल रहे हैं। आलम यह है कि जनता को अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। इसी कड़ी में
कुर्ला के एल वार्ड के अंतर्गत आने वाले साकीनाका खैरानी रोड इलाका इन दिनों रामभरोसे बनकर रह गया है। नगरसेवक ना होने की वजह से तमाम समस्याओं का अंबार लग चुका है। मनपा का एल वार्ड प्रशासन जनता की शिकायतों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि जंगलेश्वर महादेव मंदिर रोड मुस्लिम बहुल इलाका है,यहां पर करीब 5 लाख लोगों की आबादी रहती है जहां पर करीब आधा दर्जन स्कूल और मदरसे है। बड़ी संख्या में स्कूल के छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों का आना-जाना वरदान गली से लगा रहता है। वरदान गली के पास स्थित अल फलाह स्कूल और मुफ्ता उलुम स्कूल में आने जाने वाले कई छात्र इन गड्ढों में गिर चुके हैं। इसके अलावा कई बाइक सवार भी गड्ढे में गिरने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय समाजसेवक रऊफ मोगे ने बताया कि मनपा के एल वार्ड को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन मनपा अधिकारी कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं करते हैं। रऊफ ने दावा किया कि यदि गड्ढों की इन समस्याओं को ठीक नहीं किया गया तो, स्थानीय जनता के साथ एल वार्ड कार्यालय पर मोर्चा निकालकर आक्रोश प्रकट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments