Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेप्राण प्रतिष्ठा समारोह: ट्रस्ट व विहिप श्री रामलला के दर्शन के लिए...

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: ट्रस्ट व विहिप श्री रामलला के दर्शन के लिए चलाएंगे राष्ट्रव्यापी अभियान

27 राज्यों को 40 इकाइयों में किया गया विभक्त

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बन रहे श्रीराम मंदिर में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संयुक्त रूप से देशभर में रामलला दर्शन अभियान चलाए जाने की योजना तैयार कर रहा है। सभी 27 राज्यों को 40 इकाइयों (प्रान्तों) में बांट कर अलग-अलग तिथियों पर राम भक्तों को रामलला का दर्शन कराया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तमाम सुझाव आ रहे हैं। उन पर विचार भी किया जा रहा है। खासतौर से यह चिंतन किया जा रहा है कि यदि कोई योजना बनती है तो उसे लाखों गांवों तक कैसे पहुंचाया जाए ? उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद संगठन की बड़ी शक्ति लगेगी।

उन्होंने कहा वैसे अभी प्राथमिकता के तौर पर महोत्सव के समय भीड़ के ठहरने, भोजन और उनकी अन्य मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर मंत्रणा की जा रही है। इसके लिए प्रशासन और रेल मंत्रालय भी अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments