
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे डीएम मुख्यमंत्री के पसन्दीदा अफसरों में शुमार हैं
संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी से चली तबादला एक्सप्रेस ने संत कबीर नगर मे महेंद्र सिंह तवंर को उतारा है। श्री तवंर गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कई रिकॉर्ड बनाए। बतौर उपाध्यक्ष उनके कार्यकाल में प्राधिकरण ने रिकॉर्ड कमाई की, तो उन्होंने सर्वाधिक आवासीय योजनाओं का तोहफा देकर उन्होंने लोगों की जरूरतों को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़झील को पर्यटन की दृष्टि से ऊंचाई दी।
ज्ञात हो कि श्री तंवर 2015 बैच के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वह गाजियाबाद नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में तैनात रहे हैं। वह बहराइच और एटा जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शाहजहांपुर में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई है।
मूल रूप से हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के काहनौर गांव निवासी हैं। बीटेक के पश्चात उन्होंने दो वर्षों तक निजी सेक्टर में भी कार्य किया है। उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक है। अब जिलाधिकारी के रूप मे संत कबीर नगर मे अपनी सेवाएं देंगे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के दो नमूने किये संग्रह
देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, आमजन से सीधा संवाद और सुरक्षा का भरोसा
बैंक, एटीएम व पेट्रोल पंपों की हुई सघन चेकिंगदेवरिया पुलिस का सुरक्षा अभियान, जनता में भरोसा मजबूत करने की पहल