Friday, February 27, 2026
Homeआजमगढ़हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राजीव गांधी जयंती

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राजीव गांधी जयंती

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ कार्यालय डीस्थान गुलामीकापूरा में मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

नजम ने कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, संचार क्रांति के जनक आधुनिक शिक्षा और युवाओं को 18 साल में वोट देने का अधिकार दिया, पंचायती राज की व्यवस्था की। जिससे गांव के हालत में सुधार आया और तेजी से आगे बढ़ा भारत देश नें एक दूरदर्शी नेता खो दिया, नहीं तो आज हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बन चुका होता।

मिर्जा बरकत उल्लाह बेग ने कहा राजीव गांधी ने 21 वीं सदी के भारत का रोडमैप देश के सामने रखा था। एक ऐसा भारत जिसमें युवाओं की ताकत, गांवों की शक्ति, महिलाओं की क्षमता, नई तकनीको के प्रयोग को अभिव्यक्ति मिले।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव बेलाल आज़मी ने कहा हमारा रास्ता चुनौतियों से भरा ज़रूर है। लेकिन आज राजीव गांधी की जयंती पर हम सबको भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर ले जाने के सपने को पूरा करने के संकल्प को दोहराना होगा। शहर उपाध्यक्ष शाहिद खान ने कहा जिनकी दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति पर एक अमिट छाप छोड़ी और भारत को सशक्त किया वह राजीव अविस्मरणीय है। जावेद खान जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर ने कहा की स्वर्गी राजीव गांधी की भारत को आगे ले जाने की जो सोच और लगन थी वह आज हम उनके पुत्र राहुल गांधी में देखते हैं, देश को उन्हें मौका देना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में मिर्ज़ा शान आलम बेग, फहीम खान, स्वदेश गुप्ता मनीष प्रजापति, मिर्ज़ा अहमर बेग, मोहम्मद अफजल, बेलाल आजमी, नदीम, अब्दुर्रहमान, सालिम, मोहम्मद शारिब, अबसार राजीव, खुर्रम आदि लोग उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments