Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघोसी में नामांकन के दौरान पुलिस के उपर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया...

घोसी में नामांकन के दौरान पुलिस के उपर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया मनमानी का आरोप

सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )
उत्तर प्रदेश के मऊ जिला मे विधायकी के उपचुनाव मैं नामांकन के दौरान पुलिस द्वारा सपा प्रत्याशी के साथ भेदभाव करने का मामला प्रकाश में आया है, जानकारी के अनुसार समाजवादी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मऊ जिला के घोसी विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को अंदर भेजने को लेकर सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हुई, जब पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष को सपा प्रत्याशी के साथ नामांकन के समय नामांकन कक्ष में जाने से रोक दिया। सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिस प्रकार से भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में गए थे। उसी प्रकार से सपा जिलाध्यक्ष को भी जाने दिया जाए। लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को नामांकन के लिए अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद अधिकारियों समझाने पर मामला शांत हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments