February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

शिवालय बाग मंदिर सभागार में व सरयू नदी गाय घाट के तट पर पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में पौराणिक सरयू नदी उद्धव स्थली गाय घाट के तट पर स्थित पावन धाम परिसर व नानपारा के शिवालय बाग मंदिर सभागार में पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित प्रगतिशील किसानों ने पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने का सामुहिक संकल्प भी लिया।भारतीय किसान परिषद प्रदेश संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की किसान परिषद के सदस्य पदाधिकारियों द्वारा जनपद के मठ-मंदिर विद्यालय , चिकित्सालय तालाब , पोखरों व नदियों के तटीय इलाकों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उन्हें स्थानीय जन सहयोग से संरक्षित करने का बहु-आयामी अभियान चलाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष सरदार गुरुनाम सिंह ने बताया की संगठन की ओर से सघन जन प्रवास कर किसानों की समस्याओं से अवगत होकर समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय व संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। जिला महामंत्री शिव पुजन सिंह ने बताया की संगठन को ओर अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रगतिशील किसानों से संवाद स्थापित कर ग्राम सभा स्तर तक संगठन के गठन का प्रयास किया जा रहा है।
नानपारा तहसील संयोजक समाजसेवी केशव पाण्डेय ने कहा की किसानों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए जन-जागरण अभियान चलाए जाने की योजना बनाई गई है।
मिहींपुरवा तहसील अध्यक्ष बाबू राम दीक्षित ने बताया की पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए किसान परिषद कटिबद्व एवं प्रतिबद्ध हैं।
समापन अवसर पर पौराणिक सरयू नदी के तट पर समाजसेवी अनिल मदेशीया व वन दारोगा कमला प्रसाद पाल के नेतृत्व में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण-जल संरक्षण का सामुहिक संकल्प लिया गया जबकि नानपारा परिक्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने शिवालय बाग मंदिर परिसर में महन्त शिवालय बाग वीरेन्द्र गिरी महाराज व वन दारोगा सत्यजीत के नेतृत्व में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण व जल संरक्षण का सामुहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर किसानों को पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी संगठन प्रवक्ता धीरेंद्र शर्मा ने किया।
आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष एमपी सेंगर , डी आर पाण्डेय , एस बी वर्मा , बी ए जायसवाल , समाजसेवी सुरेशचंद्र शाह , समाजसेवी अब्दुल खबीर , आर बी बरनवाल , बी पी श्रीवास्तव एडवोकेट , संजय झा , श्रवण गौंड , देवेंद्र राजेन्द्र , रत्नेश जायसवाल , आर पी मिश्र , समाजसेवी नीरज शर्मा समेत सैंकड़ो प्रगतिशील कृषक व समाजसेवी तथा पर्यावरणविद उपस्थित रहे।