संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के निर्देशानुसार एवं अवैतानिक सचिव, उप्र फुटबाल एसोसिएशन के अनुरोध पर प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक जनपद मऊ में किया जायेगा। जिसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 01 अगस्त 2023 मा. श्री कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम सन्त कबीर नगर एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स 02 अगस्त 2023 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती में लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के इच्छुक खिलाड़ी मा. श्री कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर में समय 10 बजे अपने आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति के साथ चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।
जिला स्तरीय चयन 01 अगस्त को
RELATED ARTICLES
