Friday, March 20, 2026
Homeआजमगढ़बैनमा शुदा जमींन कब्जा करने के लिए सगड़ी अधिकारियों का चक्कर लगा...

बैनमा शुदा जमींन कब्जा करने के लिए सगड़ी अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है पीड़ित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में आजमगढ़ शहर मोहल्ला सदावर्ती निवासी नीरज पुत्र स्वर्गीय भगवान राय ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को एक लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए, आरोप लगाया है कि उसने हरखपुर गाँव मे 12 जुलाई 2019 को 56 कड़ी जमीन बैनामा करा कर अपने नाम खारिज दाखिल करवा लिया और उस खेत को जोतने बोने का काम अधिया के रूप में गांव के ही एक व्यक्ति को दे दिया, किंतु कुछ दिन यह सिलसिला चला लेकिन कुछ दिन के बाद हरखपुर गाँव की कंचन राय पत्नी स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद राय उस जमीन को अपनी जमीन बताकर गांव के ही अन्य लोगों को धान की रोपाई के लिए अधिया पर दे दिया है। जब हम उस जमीन पर जुताई बुराई करने जाते हैं तो हमको हमारे ही जमीन पर जोतने बोने से रोक दिया जाता है । और लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाती है पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो और बिलरियागंज पुलिस आदेश दिया जाय कि मौके का सत्यापन करके पीड़ित को कब्जा दिलाने का कष्ट किया जाए ।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी सगड़ी ने थानाध्यक्ष बिलरियागंज क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को घटना की जांच कर, उचित कार्रवाई का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष बिलरियागंज से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास जब भी राजस्व कर्मचारी आ जाएंगे हम मौके पर चलकर कब्जा दिलाते समय शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments