
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जहाँ प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात की जा रही हो, लेकिन देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र के बरेजी व अंडिला से सलेमपुर को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर हो चुकी हैं, सड़क में जगह जगह गड्ढा बन गया है। इस मार्ग पर आये दिन आने जाने वाले यात्री घायल होते रहते हैं। अगर विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा इस सड़क को शीघ्र ठीक नहीं कराया जाता है, तो कभी भी यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि हम लोग इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन विभाग के संबंधित अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। यही नहीं लोगों का कहना है कि सरकार की योजनाओं पर अधिकारी पानी फेर सिर्फ दस्तावेज में काम दिखाते हैं।

More Stories
शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल
“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा
सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर