Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर के एक व्यक्ति की गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में मौत,...

कुशीनगर के एक व्यक्ति की गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैसहिया गांव के निकट रैना पेपर मिल के पास रविवार की सुबह हुई मार्ग दुर्घटना में कुशीनगर जनपद के एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई व दो की व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए हैंl जो गोरखपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासीहैं। सभी बाबा महाकाल का दर्शन करके कार से घर वापस जा रहे थे। ओवरटेक करते समय इनकी कार ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह के कार से महाकाल का दर्शन करके चार लोग अपने घर लौट रहे थे। इसमें कुशीनगर जनपद के हाटा थाना के लंगड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय बृजेश प्रताप राव, गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना के गौर बरसइता गांव के 32 वर्षीय श्रवण सक्सेना, बेलीपार थाना के बेलीपार गांव के 32 वर्षीय उमर प्रताप तथा इसी थाना के जुड़ापुर गांव के अशोक यादव बैठे थे। कार बृजेश प्रताप चला रहे थे। अभी ये लोग गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैना पेपर मिल के पास पहुंचे थे कि ओवरटेक करके आगे निकलने के प्रयास में कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे ठोकर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गये। ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंचें मगहर चौकी प्रभारी रजनीश राय अपने हमराह पुलिस कर्मियों के साथ कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकलवाए। जिसमें बृजेश प्रताप राव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल श्रवण सक्सेना, उमर प्रताप व अशोक यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराए। ट्रक को मगहर पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करवा दिया।
फिर परिजनों सूचना करायीl परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। सभी घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला थाl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments