February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

ग्यारह माह से अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार जारी

एडवोकेट्स एक्ट लागू करने एवं ग्राम न्यायालय के विरोध में

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं मेंहदावल में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय की स्थापना को वापस करने की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ताओं ने शनिवार को दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर धरना दिया।
ज्ञात हो कि जिले के अधिवक्ताओं का यह आन्दोलन ग्यारह माह से चल रहा है। धरने के दौरान अधिवक्ता एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो तथा ग्राम न्यायालय वापस करो के नारे लगा रहे थे। कार्य बहिष्कार करके अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के प्रस्तावित स्थापना पर विरोध जताया। अधिवक्ताओं के न्यायिक काम – काज न करने के चलते मुकदमों में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में कोर्ट भवन के मुख्य गेट पर नारेबाजी करके धरना दिया। मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के दृष्टिगत दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पिछले वर्ष 30 अगस्त से आन्दोलनरत हैं। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी शामिल कर लिया है। अधिवक्ताओं का यह आन्दोलन सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस को कार्य बहिष्कार के रुप में किया जाता है।
इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर जी शुक्ल, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह, महामन्त्री सुनील कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, पूर्व महामंत्री राकेश जी मिश्र, एवं दुर्गेश नरायन मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र राय, त्रयम्बक त्रिपाठी, महेन्द्र चौहान, राज किशोर मिश्र, राजेश पांडेय, दिवाकर विक्रम सिंह, सुशांत मिश्र, आनन्दवीर मिश्र, विनय सिंह, अभय सिंह, आदित्य प्रताप पांडेय समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।