Saturday, November 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलोक तंत्र रक्षक सेनानी रामअधार गुप्त को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर...

लोक तंत्र रक्षक सेनानी रामअधार गुप्त को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किये

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 1975 में 25-26 जून की मध्य रात्रि को भारत मे इमर्जेंसी लगायी गयी थी। इस उपलक्ष्य में बरहज के लोकतंत्र सेनानियों ने काला दिवस के रूप में मनाया। नगर के सभी लोकतंत्र सेनानियों ने एकजुटता दिखाते हुए सोमवार की सुबह काले दिन के परिप्रेक्ष्य मे 26 जून को वरिष्ठ लोकतंत्र रक्षक सेनानी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामअधार गुप्त को सभी लोकतंत्र रक्षक सेनानीओ ने शाल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके स्वास्थ्य तथा कुशललता की जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लोकतंत्र रक्षक सेनानी जगदीश यादव ,योगेश गुप्ता ,कुश भगत कुशवाहा, श्याम सुन्दर जयसवाल राही, तैयब अन्सारी , नरेश गोयल ,राम कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल ,फखरुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments