Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचौपाल कार्यक्रम का घुघली बीडीओ ने किया निरीक्षण

चौपाल कार्यक्रम का घुघली बीडीओ ने किया निरीक्षण

ग्राम सभा शितलापुर में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत लगा चौपाल ।

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा शितलापुर में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई।जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चौपाल कार्यक्रम का घुघली बीडीओ मनोज कुमार ने औचक निरीक्षण किया। कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि व पेंशन की शिकायत प्रमुख रूप से रही।कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मरियम निशा, रोजगार सेवक कृष्ण प्रताप चंद, अलाउद्दीन अली,अमरनाथ यादव आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments