Saturday, November 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या धाम में सरयू में नहा रहे संत कबीर नगर के युवक...

अयोध्या धाम में सरयू में नहा रहे संत कबीर नगर के युवक की डूबने से मौत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले का एक युवक अयोध्या धाम दर्शन पूजन व नहाने गया था। नहाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से सरयू नदी में डूब जाने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गयाl सभी परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैंl
मिली जानकारी के अनुसार दुधारा थाना क्षेत्र के पीठिया गांव निवासी राहुल श्रीवास्तव की दो दिन पहले फैजाबाद अपनी ससुराल गए थे। शुक्रवार सुबह 8 बजे यह अयोध्या के सरयू नदी में स्नान के लिए गए हुए थे। अचानक से अनियंत्रित होने के कारण यह गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद से इनका कहीं कोई पता नहीं चला।
सूचना मिलने पर अयोध्या पुलिस व गोताखोर की मदद से युवक की तलाश शुरू हुई, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह 10 बजे युवक का शव पुल के किनारे से बरामद हुआ। शव बरामद होने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई में लगी हैl
उधर घटना से युवक की मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरयू नदी में युवक के डूबने की खबर गांव में पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव से काफी संख्या में लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments