Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसबी के द्वारा किया गया भव्य साइकिल रैली का आयोजन

एसएसबी के द्वारा किया गया भव्य साइकिल रैली का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मांस मोबिलाइजेशन फॉर मिशन लाइफ विषय वस्तु के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में शुभारंभ किया गया। साइकिल रैली का आयोजन कर जनता के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया किया गया। कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने कहा कि मिशन लाइफ ना केवल पर्यावरण और जिंदगी बचाने पर केंद्रित है बल्कि इसका सीधा संबंध अर्थव्यवस्था से भी है। साइकिल रैली का आयोजन 42वीं वाहिनी परिसर अगैय्या से शुरू होकर सीमा चौकी रूपैडिहा तक किया गया। रैली के दौरान सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments