Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान - रणवीर

भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महँगाई, बेरोजगारी, भ्र्रष्टाचार, एवं खराब कानून व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान व गरीब सभी महँगाई की मार झेल रहे है। प्रदेश में जैसे ही निकाय चुनाव समाप्त हुए है। वैसे ही खाद सामग्री लोगो की पहुच से बाहर होने लगी है। अरहर की दाल 30 रु महँगी हो गयी है। बेसन, चीनी, एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दाम बढ़ गयी है। बीजेपी सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल है। सरकार की युवा व बेरोजगार विरोधी नीतियो के वजह से प्रदेश में वेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बीजेपी छात्रों व नौजवानों की विरोधी है। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में भ्र्ष्टाचार खूब फल फूल रहा है। प्रदेश में सारे विकास कार्य भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बीजेपी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुयी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री को सिर्फ अपने पूंजीपतियों की फिक्र है। उनको प्रदेश की आम जनता की समस्याओं से कोई लेना -देना नही है। प्रदेश की जनता आने वाले, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी।
बैठक में विवेकरंजन , इमरान लारी, शिवनाथ यादव, कृष्णानन्द, सन्नी प्रभात, सूरज कुशवाहा, दिलीप गिरी, गुड्डू, अमरनाथ, सोनू पटेल, शाकिर अली, जितेश, दीपू, अखिलेश, यसवंत आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments