Sunday, March 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना पयागपुर में कार्यरत चौकीदारों को मिली टार्च व साईकिल

थाना पयागपुर में कार्यरत चौकीदारों को मिली टार्च व साईकिल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना पयागपुर के कार्यरत चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक के सौजन्य से चौकीदारों को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए साइकिल व टॉर्च दिया गया,यह सुविधा समय-समय पर विभाग द्वारा चौकीदारों को साइकिल, टॉर्च ,चादर आदि आवश्यक वस्तुएं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा चौकीदारों को प्रदान की जाती है। पुलिस अधीक्षक बहराइच के सौजन्य से थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी द्वारा बजरंगी लाल यादव निवासी पिपरा पदारथ, जगजीवन लाल निवासी परसिया पंडित, संतोष कुमार निवासी अकरौरा,अश्वनी कुमार निवासी बसनेरा को साइकिल प्रदान की गई और थाने पर तैनात सभी चौकीदारों को टॉर्च मुहैया कराया गया जिससे चौकीदारों को क्षेत्र में आने जाने में कोई दिक्कत ना हो।थानाध्यक्ष पयागपुर श्याम देव ने बताया की शिफ्ट वाइज साईकल प्रदान की जाती है कुछ लोगों को पहले सायकिल मिल चुकी थी ये लोग शेष रह गए थे आज इन लोगों को भी सायकिल आने जाने और गस्त करने के लिए प्रदान की गई है साथ ही साथ सभी चौकीदार को टॉर्च प्रदान की गई है।साईकिल व टार्च पाकर चौकीदारों ने खुशी जताया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष पयागपुर श्याम देव,मुख्य आरक्षी यस यन शुक्ला,विकास मिश्रा,दशरथ लाल चौकीदार सहित सभी चौकीदार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments