Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिंदूओं के एकजुट होते ही तिब्बत व कैलाश मुक्त होगा चीन से:...

हिंदूओं के एकजुट होते ही तिब्बत व कैलाश मुक्त होगा चीन से: राम कुमार सिंह

कैलाश मानसरोवर मुक्ति जन जागरण यात्रा पहुंची लखनऊ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। श्री गोरक्ष नगरी से प्रारम्भ कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प जन जागरण यात्रा भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री द्वय रामकुमार सिंह और विजय मान, क्षेत्रीय संयोजक संदीप त्यागी रसम और बाल विभाग हित चिंतक सारंग मान के सफल नेतृत्व में संत कबीर नगर, बस्ती, अयोध्या धाम व बाराबंकी होते हुए शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुँची। यहां अवध प्रांत अध्यक्ष हिमांशु सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष, युवा पूर्वी उत्तर प्रदेश आशीष सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत पॉलीटेक्निक पर करते हुए श्री हनुमान सेतु मंदिर लाया गया। जहाँ सभी यात्रियों व पदाधिकारियों को मातृ शक्तियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात दर्शन पूजन के उपरांत उपस्थित जनों से शिव महा संकल्प कराया। इसके बाद एसके तिवारी के मार्गदर्शन में प्राचीन हनुमान सेतु में सभी ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
इसके बाद यात्रा का स्वागत राज नारायण और मान सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित 32वीं बटालियन के निकट सिख समुदाय द्वारा जलपान के साथ सुरुचिपूर्ण तरीक़े से हुआ।
इस दौरान प्रो.विवेक नाथ त्रिपाठी प्रांत संयोजक विवि प्रभाग, राष्ट्रीय सह मंत्री युवा अनूप बाजपेयी, लखनऊ जिलाध्यक्ष युवा आनंद सिंह, आशीष सिंह जिला महामंत्री, युवा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह जिला मंत्री युवा, बाराबंकी जिलाध्यक्ष रामू सिंह, अंकित सिंह बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष युवा डॉ कल्पना सिंह, प्रांत महामंत्री महिला, प्रो. रचना गंगवार, प्रांत उपाध्यक्ष महिला, नीता शुक्ला प्रांत मंत्री, महिला, आशा मिश्रा लखनऊ जिलाध्यक्ष महिला, संज्ञा शर्मा लखनऊ जिला मंत्री महिला सहित अनेक शिवभक्त उपस्थित रहे। इसके पश्चात यात्रा अपने अगले पड़ाव उन्नाव के लिए प्रस्थान कर गई।

एक अन्य समाचार के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे श्रीराम चौहान ने यात्रा संयोजक को फोन से सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना कियाl ज्ञात हो कि श्री चौहान को यात्रा सम्मिलित होना था किंतु परिस्थितियों वश वे सम्मिलित नहीं हो पाएl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments