Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमदनपुर का विकास प्रथम प्राथमिकता - शाहिन शेख

मदनपुर का विकास प्रथम प्राथमिकता – शाहिन शेख

मदनपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रूद्रपुर विधानसभा के मदनपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी के युवा नेता विजय रावत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि मदनपुर की जीत ऐतिहासिक जीत हैं, जबकि समाज सेवी कामिल शेख ने कहा मदनपुर की जनता ने जो सम्मान दिया है उसका आजीवन ऋणी रहुंगा। नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष शाहिन शेख ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, मदनपुर की जनता कि उम्मीद पर खरा उतरने का काम करूँगी और जिस उम्मीद से जनता ने हमें वोट दिया उस पर खरा उतरने का काम करूँगी। इस दौरान मुख्य रूप से अमित यादव, इमामुद्दीन खा,कमलेश तिवारी, राकेश सिंह, विपिन कुमार, मनिस सिंह, विकास यादव सहित लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments