Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुरस्वच्छ सर्वेक्षण 2023 प्रथम स्थान लेने के लिए बनाई गई रणनीति

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 प्रथम स्थान लेने के लिए बनाई गई रणनीति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आज स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों के लिए कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 गोरखपुर नगर निगम प्रथम स्थान लाने के लिए बैठक में रणनीति बनाई गई कि कैसे गोरखपुर नगर निगम प्रथम स्थान स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में आ सके नगर आयुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों से स्वच्छता सम्बन्धित चल रहे कार्यों की जानकारी ली गयी। साथ ही साथ सभी अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों से सम्बन्धित दिशा-निर्देश दिये गये। जिसमें समस्त वार्डों के नालों पर जाली, नालों की बायोरेमिडेशन, नालों की प्रतिदिन सफाई, नालों पर अतिक्रमण, नालों में कूड़ा-करकट रोकने के लिए सूचना बोर्ड, घाटों की साफ-सफाई, सार्वजनिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र में साफ-सफाई, रेड स्पाॅट आदि के सम्बन्ध में समयपूर्व तैयारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की रैंकिग में और भी सुधार हो सके। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला सहायक नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी एस0बी0एम0 डा0 मणि भूषण तिवारी अविनाश प्रताप सिंह सुरेन्द्र सिंह मुख्य अभियन्ता संजय चैहान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 मुकेश रस्तोगी समस्त जोनल अधिकारी अधिशाषी अभियन्ता सहायक अभियन्तागण अवर अभियन्तागण जोनल सफाई अधिकारी एवं समस्त सफाई निरीक्षक तथा एस0बी0एम0 की टीम उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments