Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेसियों ने आयोजित किया चौपाल

कांग्रेसियों ने आयोजित किया चौपाल

कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों का किया सम्मान – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नवलपुर में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नवलपुर चौराहे पर चौपाल का आयोजन कर लोगों के बीच राहुल गांधी का संदेश वितरित किया ।
चौपाल को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता और अखंडता की रक्षा की है। इसके लिए इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव सभी वर्गों का सम्मान किया है। आज देश के लोगों को नफरत फैलाने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान देश को एकजुट करने का काम करेगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा चलाकर लोगों की पीड़ा को समझा है।युवाओं के हित का कार्य केवल कांग्रेस ने किया है। कार्यक्रम को जिला सचिव बदरे आलम,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, परमानन्द प्रसाद, शिवशंकर गौतम, डॉ याहिया अंजुम,रामसागर कुशवाहा, बृजराज शर्मा, अब्दुल अंसारी, संजय, आकाश कुमार, उमेश प्रसाद, सूरज कुमार, इश्तियाक अहमद,रामभुज प्रसाद, सोहन पासवान, नफीज लड्डू कुमार आदि ने सम्बोधित किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments