Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedपालवी चैरिटेबल द्वारा महिलाओं का किया गया सम्मान

पालवी चैरिटेबल द्वारा महिलाओं का किया गया सम्मान

कराड/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को सतारा जिले के कराड में महिला दिवस के अवसर पर, पालवी चैरिटेबल सामाजिक व शैक्षणिक विकास संस्था द्वारा विद्यानगर, जिला सातारा में महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खासदार, श्रीनिवास पाटील एवं नगर पालिका कराड की अध्यक्षा रोहिणी शिंदे रही। इस अवसर पर जयकुमार गोरे की पत्नी सोनिया गोरे और संस्थान की अध्यक्ष सीमा घारगे एवं उपाध्यक्ष राजकुमार चव्हाण, तथा कार्य अध्यक्ष विद्या मोरे , एवं भारती जाधव, वैशाली चव्हाण, स्वाति जाधव, सुषमा सूर्यवंशी, सुवर्णा मोहिते सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे। पालवी चैरिटेबल की स्थापना 6 दिसंबर 2014 को हुआ, संस्था से हर वर्ष नए इवेंट जैसे कि शिक्षण आरोग्य, पर्यावरण जल साक्षरता, कृषि उपजीविका, ग्रामीण विकास क्रीड़ा और सामाजिक क्षेत्र में बहुत सारे प्रयोग करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments