Sunday, February 15, 2026
Homeआजमगढ़अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास हाइवे पर शनिवार की रात वाराणसी के तरफ से आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सूरज यादव पुत्र गुलाब चंद यादव निवासी चकिया दुबे रायपुर थाना तहबरपुर की मौके पर मौत हो गई, वही बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात चकिया दुबे, रायपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ निवासी वाराणसी से घर वापस आते समय, सूरज यादव की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे सूरज यादव पुत्र गुलाब चंद यादव  की मौके पर मौत हो गई पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए, घायल युवक को अस्पताल भिजवाया पुलिस द्वारा मृतक के घर सूचना दिया गया, सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया।पुलिस ने सुबह पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता गुलाब चंद यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments