Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का आगमन...

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का आगमन 23 जनवरी को

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह तथा सदस्यगण चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन जनपद देवरिया में दिनांक 23/01/2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में अपराह्न चार बजे प्रस्तावित है।

अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में आनुभाविक जांच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं आनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है तो वह लिखित/मौखिक आकलन के साथ आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे समिति वास्तविक निष्कर्ष तक पहुंच सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments