Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्यारोपी अभियुक्त को गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपी अभियुक्त को गोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोला थाना क्षेत्र का 25000 इनामी अभियुक्त को गोला पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्थानीय थाना पर वांछित अभियुक्त इन्दल लोना पुत्र जेठू नि, ग्राम मेहदाराव थाना गोला को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन वाईट हाउस में प्रेस वार्ता कर बताया कि,
थाना गोला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 408/2021 धारा 457, 380 भा0द0वि0 तथा थाना गगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 369/2021 धारा 302 भा0दवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त इन्दल लोना पुत्र जेठू नि, ग्राम मेहदाराव थाना गोला जनपद गोरखपुर को मुखबीर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया । थाना गगहा द्वारा अभियुक्त इन्दल लोना पर 25000/- रुपये के इनाम घोषित हुआ किया गया था। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ जगत नारायण मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वालो में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी थाना गोला, व0उप नि0 अरूण कुमार सिंह थाना गोला, हे0का0 मनोज चौरसिया थाना गोला,
का0 सत्येन्द्र भास्कर थाना गोला, क0 विकाश कुमार थाना गोला, हे0का0 अनिल सिंह यादव थाना उरूवा बजार गोरखपुर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments