Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविभाग के मिली भगत से हरे पेड़ो की कटान जोरो पर

विभाग के मिली भगत से हरे पेड़ो की कटान जोरो पर

श्रीदत्तगंज ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। अवैध लकड़ी का कटान निरंतर चल रहा है। पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत होने से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रात दिन अवैध लकड़ी का कटान जारी है। ट्रैक्टर ट्रॉली मे अवैध लकड़ी को फर्राटा भरकर लेकर जाते हुए सड़क पर पुलिस भी देख रही है।लोगो का कहना है कि वन विभाग के साथ थानाक्षेत्र की पुलिस भी जानबूझकर अनजान बनी हुई है। इस तरह के अवैध कटान जिम्मेदार विभाग की काली कमाई का जरिया बना हुआ है इस लिए भी विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। यही कारण है कि थानाश्रीदत्तगंज क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कटान जोरों पर चल रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बाद भी लकड़ी माफिया सर्दी और कोहरे में भी हरे पेड़ों को काटने में लगे हुए हैं। घना कोहरा शीतलहर सर्दी होने के बाबजूद अवैध लकड़ी माफिया लकड़ी काटकर ट्रॉली में भरकर ले जा रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा पेड़ पौधों लगाने के लिए तमाम प्रयास किए जाते है। कहीं लेश मात्र भी प्रशासन का भय नही होने से अवैध लकड़ी कटान कर रहे माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर है।यह ही कारण है कि अवैध लकड़ी का कटान जारी है। वन विभाग से लोगो ने शिकायत किया पर कोई कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आज खबर लिखे जाते समय पक्ष जानने के लिए बात करने पर थाना अध्यक्ष विपुल पान्डेय ने बताया कि हरे पेड़ों की कटान का मामला संज्ञान में आया है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments