
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कॉउंसिल (नैक) के मूल्यांकन में ‘ए डबल प्लस’ रैंक मिली है।
मंगलवार को नैक की तरफ से भेजे गए मेल में विश्वविद्यालय को यह जानकारी दी गई।ए डबल प्लस का यह ग्रेड अगले 5 सालों के लिए मान्य होगा। राज्य विश्वविद्यालयों में अभी तक लखनऊ विश्वविद्यालय को अधिकतम ए प्लस प्लस ग्रेड मिला है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में नैक टीम की फील्ड विजिट के दौरान इवैल्यूएशन किया गया था। आज फाइनल ग्रेडिंग जारी कर दी गई। इस दौरान नैक की तरफ से 6 सदस्यीय टीम ने विश्वविद्यालय में गहनता से तमाम पहलुओं को परखा।
More Stories
युवक की गोली लगने से मौत, तीन हिरासत में
शिक्षक नेता के अनुज नन्हे मिश्र का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
भूतपूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यक्रम