Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाहन चालको का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन

वाहन चालको का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि, 10 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के क्रम में विकास भवन रविंद्र नगर धूस में वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण व नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया।
परीक्षण टीम में डॉ0 वेद मणि त्रिपाठी, डॉ संतोष कुशवाहा तथा नेत्र परीक्षण अधिकारी श्रवण कुमार, फार्मासिस्ट सरोज कुमार मिश्रा आदि रहे।
इस क्रम में अजय कुमार, रामचंद्र, मार्कण्डेय, मनुवर अलि, सोनू तिवारी, गोविंद इत्यादि चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक संभागीय निरीक्षक प्राविधिक आर डी प्रसाद वर्मा, यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं विकास भवन के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments